फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: सोपोर में नशा तस्करी के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बारामुला। पुलिस ने शुक्रवार को नशा तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। उनसे नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक थाना सोपोर में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज एफआईआर में जांच के दौरान पहले से गिरफ्तार आरोपी के खुलासे के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को दो और लोगों को पकड़ा। इनकी पहचान मोहम्मद उमर डार और निसार अहमद भट उर्फ शानू दोनों निवासी नसीम बाग सोपोर के रूप में हुई है। तलाशी में इनके कब्जे से बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए गए। पुलिस ने नशा तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। उधर थाना डंगिवाचा की पुलिस ने हादीपोरा क्रासिंग पर लगे नाके पर फारूक अहमद मल्ला निवासी हादीपोरा को गिरफ्तार किया। उसके पास से मादक पदार्थ बरामद हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें