बारामुला। पुलिस चौकी वॉटरगम की टीम ने हिबडेंग पोरा क्रॉसिंग पर स्थापित चेक पॉइंट से जा रहे नशा तस्करी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से पॉलीथीन बैग से चरस पाउडर बरामद हुआ। पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सज्जाद अहमद गनई निवासी बेरहमपुरा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की। संवाद