गांदरबल। चटरगुल के जंगल में बिना किसी सरकारी निशान वाले कई लकड़ी के लट्ठे मिले हैं। वन विभाग ने उनकी स्थिति का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। कुछ निवासियों ने कहा कि अगर लट्ठे पुराने हैं या प्राकृतिक रूप से गिरे हुए हैं, तो उन्हें स्टैंडर्ड प्रक्रिया के अनुसार विभाग द्वारा चिह्नित किया जाना चाहिए था। बिना किसी निशान के यह कहना मुश्किल है कि लकड़ी कानूनी है या अवैध। बिक्री के लिए रखी गई विभागीय लकड़ी पर भी उचित निशान होने चाहिए। डीएफओ गांदरबल ने कहा कि स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके पर एक वन सुरक्षा बल टीम भेजी जाएगी। संवाद