बैनर में शामिल आतंकियों की पहचान मोहम्मद लतीफ भट, बिलाल अहमद मीर, मोहम्मद उमर मीर और आबिद कयूम लोन के रूप में की गई है। ये सभी बारामुला जिले के रहने वाले बताए गए हैं। इनमें मोहम्मद लतीफ भट इस साल जुलाई में अनंतनाग में एक पुलिसकर्मी की हत्या की घटना में शामिल था।
बैनर के माध्यम से आम लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी को इन आतंकियों की गतिविधियों या उनके ठिकाने के बारे में कोई विश्वसनीय जानकारी मिलती है तो वह सुरक्षा एजेंसियों को सूचित करे। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। साथ ही पुख्ता जानकारी देने वाले को उचित इनाम भी दिया जाएगा।