बांदीपोरा। सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट ने सोमवार को अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत सोमवार को युवाओं और बुजुर्गों के लिए खेल प्रतियोगिताएं और संवाद कार्यक्रम सुंबल के वांगीपोरा स्टेडियम में आयोजित किए।
इसका मकसद बुजुर्गों और युवाओं के बीच बातचीत और समझ को मजबूत करना था। साथ ही एक्टिव और हेल्दी एजिंग को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम के दौरान खेल प्रतियोगिताएं, कहानी सुनाना और आपसी संवाद जैसी कई एक्टिविटीज की गईं। बुजुर्गों ने जोश के साथ हिस्सा लिया और युवाओं के साथ अपनी जिंदगी के अनुभव और कहानियां शेयर कीं, जिससे प्रोग्राम दिलचस्प और महत्वपूर्ण बन गया। संवाद