फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदीपोरा: महिलाओं को अलगाववाद से जोड़ने की साजिश का खुलासा, अब तक आठ आरोपी गिरफ्तार

Fri, 06 Nov 2026 05:00 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

बांदीपोरा में जेल से जुड़े आतंकी मॉड्यूल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिससे कुल गिरफ्तारियों की संख्या आठ हो गई है।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में जेल से जुड़े आतंकी मॉड्यूल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल आठ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। यह मॉड्यूल महिलाओं को अलगाववादी विचारधारा से जोड़ने और उसका प्रचार करने के लिए निशाना बना रहा था।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बारामुला जिले के चक्लू निवासी इरशाद अहमद भट और सोपोर के वाटलाब निवासी शौकत अहमद रेशी के रूप में हुई है। दोनों को मामले में संलिप्तता के आधार पर हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की धारा 10 और 13 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

पुलिस पहले ही जिले में प्रतिबंधित संगठन से जुड़े इस नेटवर्क का भंडाफोड़ कर चुकी है। अब तक की जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर अन्य संदिग्धों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और मॉड्यूल से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।

शोपियां में आतंकी फंडिंग मॉड्यूल का भी हुआ था भंडाफोड़
इससे करीब एक सप्ताह पहले शोपियां पुलिस ने अंतर-जिला आतंकी फंडिंग नेटवर्क का खुलासा करते हुए 10 आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान पुलिस ने विभिन्न ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफॉर्म के जरिए किए गए संदिग्ध वित्तीय लेनदेन का विश्लेषण किया और पैसों के लेनदेन से जुड़े कई स्तरों का पता लगाया।

जांच में ऐसे लोगों का नेटवर्क सामने आया, जिनके कथित तौर पर आतंकियों और अलग-अलग जेलों में बंद उनके सहयोगियों से संबंध थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ओवैस शफी नाइकू, तजामुल अहमद शाह, मोइज इकबाल, इमदाद यूसुफ गनई, साकिब जाहूर वानी, आमिर अहमद गनई, फिरदौस ठोकर, लियाकत नजीर लोन, मोहम्मद हनीफ और काजू के रूप में हुई है।

पुलिस ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकी नेटवर्क को खत्म करने और क्षेत्र की सुरक्षा एवं शांति को प्रभावित करने वाली गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें