फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: बांदीपोरा में सिलिंडर भराने के लिए दौड़ पड़े लोग, वितरक बोले- घबराएं न स्टॉक पर्याप्त

विज्ञापन
बांदीपोरा में गैस के लिए लगी कतार। संवाद - फोटो : rs pura news
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांदीपोरा। ईरान-इस्राइल संघर्ष के बाद चल रहे तनाव से पैदा हुई चिंताओं के बीच बांदीपोरा में कई एलपीजी वितरण केंद्रों पर रसोई गैस सिलिंडर लेने के लिए लंबी कतारें गईं। लोग संभावित कमी के डर से सिलिंडर भरवाने के लिए दौड़ पड़े।
हालांकि स्थानीय एलपीजी वितरकों ने स्पष्ट किया है कि जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। गैस एजेंसियों के अधिकारियों ने कहा कि उनके पास फिलहाल एलपीजी सिलिंडरों का पर्याप्त स्टॉक है जिससे कम से कम अगले 15 दिन की मांग पूरी की जा सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वितरण केंद्रों पर यह भीड़ मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संकट के कारण आपूर्ति में संभावित रुकावट के बारे में लोगों के बीच फैल रही अफवाहों की वजह से थी। एक स्थानीय गैस एजेंसी के अधिकारी आदिल हुसैन ने कहा कि हम लोगों से अनुरोध करते हैं कि वे न घबराएं। हमारे पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति शृंखला सामान्य रूप से काम कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को गैस काउंटरों पर अनावश्यक भीड़ जमा करने से बचना चाहिए और इसके बजाय आधिकारिक बुकिंग प्रणाली के माध्यम से घर बैठे ही सिलिंडर बुक करना चाहिए। अधिकारियों ने आगे कहा कि एक बार बुकिंग हो जाने के बाद सिलिंडर सीधे उपभोक्ताओं के घर तक पहुंचाए जाएंगे जिससे सुविधा सुनिश्चित होगी और वितरण केंद्रों पर भीड़ से बचा जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें