फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: बांदीपोरा में सड़क से कार फिसली, सेना ने बचाई दो लोगों की जान

विज्ञापन
बांदीपोरा में हादसे के बाद वाहन निकालते सेना के जवान। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांदीपोरा। जिले में सोमवार को मलंगाम गांव के पास एक सड़क दुर्घटना के बाद सेना के समय पर हस्तक्षेप से दो लोगों को बचाने में मदद मिली। मिली जानकारी के अनुसार मलंगाम के निवासी मुश्ताक अहमद की सफेद रंग की ऑल्टो कार (जेके15बी-3060) सड़क पर फिसलन के कारण रोड से नीचे खेत किनारे उतरने के बाद पलट गई।
सेना के जवान जो उस समय आसपास ही मौजूद थे, हादसे की सूचना मिलते ही तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। सैनिकों ने तेजी से इलाके को सुरक्षित किया। वाहन में सवार लोगों को तत्काल सहायता प्रदान की। मुश्ताक अहमद और मंजूर अहमद जो बांदीपोरा से मलंगाम की ओर जा रहे थे, को सेना के जवानों ने पलटी हुई कार से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सैनिकों ने घटनास्थल पर ही घायलों को प्राथमिक उपचार भी दिया। सौभाग्य से दोनों व्यक्तियों को केवल मामूली चोटें आईं और उनकी हालत सुरक्षित और स्थिर बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों ने सेना की त्वरित प्रतिक्रिया की सराहना करते हुए कहा कि उनकी समय पर की गई कार्रवाई ने एक गंभीर स्थिति को टालने में मदद की। इलाके के लोगों ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की मानवीय सहायता सेना और स्थानीय आबादी के बीच के बंधन को मजबूत करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें