फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि कानून के खिलाफ हुर्रियत की कॉल पर बंद रहे घाटी के बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। नए भूमि कानून के खिलाफ ऑल पार्टी हुर्रियत कांफ्रेंस (एपीएचसी) के बंद के आह्वान के शनिवार को कश्मीर घाटी में आम जनजीवन प्रभावित हुआ। श्रीनगर समेत घाटी के अन्य जिलों में बाजार बंद रहे। पेट्रोल पंपों के साथ कारोबारी संस्थान भी नहीं खुले। सड़कों से सार्वजनिक वाहन भी नदारद रहे। हालांकि सिविल लाइंस इलाके में कुछ दुकानें खुली रहीं।
विज्ञापन

हालात की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने भी पहले से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रखे थे। हर जगह जवानों की तैनाती की गई थी। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त तैनाती की गई थी ताकि किसी भी अप्रिय घटना से निपटा जा सके। बता दें, ऑल पार्टी हुर्रियत कांफ्रेंस अलगाववादी नेता मीरवाइज मौलवी उमर फारूक की अगुवाई वाली पार्टी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें