फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम पर्ची की हैंड राइटिंग से होगा आरोपियों का खुलासा

Wed, 11 Jan 2017 09:47 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
एचएनबी गढ़वाल विवि के प्रशासनिक भवन में चस्पा की गई भारत विरोधी नारों की पर्ची की हैंड राइटिंग से आरोपियों का खुलासा किया जाएगा। एटीएम पर्ची जम्मू कश्मीर के किसी बैंक के खाताधारक की थी। वह खाताधारक गढ़वाल विवि से संबद्ध देहरादून स्थित एक निजी संस्थान का छात्र है।
विज्ञापन


पुलिस ने संस्थान से उस छात्र के दस्तावेज और अन्य सामग्री उपलब्ध कराने को कहा है। साथ ही पुलिस छात्र की कापियों से पर्ची की हैंड राइटिंग का मिलान कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही जांच पूरी कर ली जाएगी।

गढ़वाल विवि के प्रशासनिक भवन में चार जनवरी को भारत विरोधी नारों की पर्ची मिली थी। गढ़वाल विवि के सुरक्षा अधिकारी हेम जोशी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ देशद्रोह के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस जांच में  एटीएम पर्ची जम्मू-कश्मीर के किसी बैंक के खाताधारक की निकली थी। वहीं एटीएम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने तीन युवकों की पहचान भी की थी।
विज्ञापन


पुलिस जांच में पता चला है कि खाताधारक युवक गढ़वाल विवि से संबद्ध देहरादून स्थित एक निजी संस्थान का है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उक्त संस्थान से छात्र के दस्तावेजों के साथ छात्र की पाठ्य सामग्री भी मांगी गई है। छात्र की कापियों से पर्ची की राइटिंग का मिलान किया जा रहा है।
विज्ञापन


राइटिंग मिलान के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही जांच पूरी कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें