फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: रिश्वत लेने के आरोप में सहायक अभियंता और दलाल गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांदीपोरा। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने वीरवार को ग्रामीण विकास विभाग के एक सहायक अभियंता (असिस्टेंट इंजीनियर) और एक कथित दलाल को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अरिन ब्लॉक में तैनात अधिकारी के खिलाफ की गई है।
अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, एसीबी की टीम ने बांदीपोरा के सीए खान इलाके में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। छापे और गिरफ्तारी के दौरान भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी ने मौके से 8,000 रुपये की नकदी भी बरामद की है। गिरफ्तार किए गए सहायक अभियंता की पहचान बारामुला निवासी मुहम्मद रफीक के रूप में हुई है। एसीबी की टीम ने अभियान के दौरान उन्हें कथित दलाल के साथ हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल, इस गिरफ्तारी के पीछे की परिस्थितियों, रिश्वतखोरी से जुड़े आरोपों की प्रकृति और इस पूरे मामले में कथित दलाल की सटीक भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें