फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K Weather: कश्मीर 'चिल्लई कलां' की ओर, दिसंबर में पहली बार न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

Sun, 14 Dec 2025 01:19 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

कश्मीर के उच्च इलाकों में रात भर हुई बर्फबारी के बाद इस महीने पहली बार न्यूनतम तापमान शून्य से ऊपर दर्ज किया गया।
विज्ञापन
श्रीनगर में पड़ी धुंध। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर के उच्च इलाकों में रात भर हुई बर्फबारी के बाद इस महीने पहली बार न्यूनतम तापमान शून्य से ऊपर दर्ज किया गया। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि श्रीनगर-द्रास मार्ग पर स्थित जोजिला पास, मिनामार्ग और बालटाल में बर्फबारी हुई, जबकि बांदीपोरा जिले की गुरेज घाटी के तुलैल इलाके से भी बर्फबारी की खबरें मिलीं।

विज्ञापन


श्रीनगर में इस दिसंबर का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो शुक्रवार रात के माइनस 2.9 डिग्री सेल्सियस से लगभग पांच डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार, यह समय के हिसाब से सामान्य तापमान से 3.2 डिग्री अधिक है। ॉ

पुलवामा सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान माइनस 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के काजिकुंड और कोकरनाग में न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा में यह 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री, और पहलगाम में 2.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें