फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar: गुरुद्वारा छठी पातशाही के भव्य आयोजन में पहुंचे केजरीवाल, दिया श्री आनंदपुर साहिब आने का न्योता

Wed, 19 Nov 2025 12:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहीदी दिवस पर पंजाब सरकार आनंदपुर साहिब में कई बड़े कार्यक्रम करा रही है। मैं पूरी दुनिया के लोगों को आमंत्रित करता हूं कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में आएं और गुरु साहिब के सर्वोच्च बलिदान को नमन करें।
विज्ञापन
केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर मंगलवार को गुरुद्वारा छठी पातशाही में भव्य आयोजन हुआ। इस दौरान शबद कीर्तन गूंजते रहे। देर रात तक लंगर चला। यहां पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल भी पहुंचे।

विज्ञापन



मंगलवार शाम से कार्यक्रम शुरू होने के बाद श्रीनगर के मशहूर रागी हरजिंदर सिंह ने संगत को निहाल किया। इस दौरान किताबों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। देर रात तक चले लंगर में काफी संख्या में लोग उमड़े। वहीं शहीदी दिवस पर श्री आनंदपुर साहिब में होने वाले आयोजन का न्योता देने अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान भी पहुंचे। वह बुधवार सुबह यहां से रवाना होने वाले नगर कीर्तन का शुभारंभ भी करेंगे।


अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहीदी दिवस पर पंजाब सरकार आनंदपुर साहिब में कई बड़े कार्यक्रम करा रही है। मैं पूरी दुनिया के लोगों को आमंत्रित करता हूं कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में आएं और गुरु साहिब के सर्वोच्च बलिदान को नमन करें। मैं खुद को सौभाग्यशाली समझता हूं कि इस पवित्र जगह आने का मौका मिला। कल जो यहां से आनंदपुर साहिब के लिए धार्मिक यात्रा जा रही है उसके शुभारंभ के लिए मैं यहां आया हूं। इसके लिए मैं खुद को सौभाग्यशाली समझता हूं और सभी को आमंत्रण देता हूं कि वह आनंदपुर साहिब पधारें।
विज्ञापन


पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आज श्रीनगर में गुरुद्वारा साहिब में कीर्तन चल रहे हैं। कल नगर कीर्तन के रूप में जत्था आनंदपुर साहिब के लिए रवाना होगा। इसमें कश्मीरी पंडित शामिल होंगे। गुरु से धर्म की बात कहने जब कश्मीरी पंडित चले थे, उस को दोहराना है। यह जत्था जम्मू, पठानकोट, होशियारपुर होते हुए श्री आनंदपुर साहिब पहुंचेगा। ऐसे ही तीन अन्य जत्थे अमृतसर व अन्य जगहों से आनंदपुर साहिब पहुंचेंगे। यहां ऐतिहासिक समागम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें