उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पंथा चौक स्थित श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के यात्री निवास का दौरा कर यात्रा तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को लंबित कार्यों में तेजी लाने और अमरनाथ यात्रा 2026 से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए।
सोमवार को पंथा चौक स्थित श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के यात्री निवास पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को लंबित कार्याें में तेजी आने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने अमरनाथ यात्रा 2026 से पहले सभी इंतजाम पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने तीर्थयात्रियों के लिए चल रहे निर्माण कार्यों और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। लोकभवन के प्रवक्ता ने बताया कि उपराज्यपाल ने श्रीनगर के पंथा चौक स्थित एसएएसबी यात्री निवास में चल रहे कार्यों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। उपराज्यपाल ने अधिकारियों से बातचीत की और उन्हें कार्यों की प्रगति में तेजी लाने तथा श्री अमरनाथ यात्रा शुरू होने से काफी पहले ही सभी लंबित कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया।
उन्होंने बाबा बर्फानी को समर्पित साउंड एंड लाइट शो की तैयारियों की भी समीक्षा की। इस अवसर पर उपराज्यपाल के साथ एसएएसबी के सीईओ डॉ. मनदीप के भंडारी, श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के सदस्य मुकेश गर्ग, डीआईजी सीकेआर राजीव पांडे, एसएसपी श्रीनगर डॉ. जीवी संदीप चक्रवर्ती, श्रीनगर के जिला उपायुक्त अक्षय लाबरू और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।