फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीआरएफ का आतंकी गिरफ्तार, दो ग्रेनेड बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलवामा। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के नीचे के इलाके से सुरक्षा बलों ने वीरवार को टीआरएफ के स्थानीय आतंकी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 2 ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। उसकी पहचान इशफाक अहमद डार निवासी खानकबाग पंपोर के रूप में हुई है। पुलिस, सेना की 44आरआर और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने नीचे के इलाके में नाका लगाया था। इस दौरान आतंकी को गिरफ्तार किया गया। इशफाक सितंबर महीने में टीआरएफ में शामिल हुआ था। वह कई दिनों से पुलवामा में सक्रिय था। इसका पकड़ा जाना सुरक्षा बलों के लिए सफलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें