फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leh-Ladakh: लेह में सेना का चीता हेलिकॉप्टर क्रैश, मेजर जनरल समेत तीन घायल; तकनीकी खराबी की आशंका

Sat, 23 May 2026 11:02 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, लेह

सार

लद्दाख के लेह के पास तांगत्से क्षेत्र में भारतीय सेना का चीता हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें मेजर जनरल समेत तीन अधिकारी घायल हो गए।
विज्ञापन
चीता हेलिकॉप्टर क्रैश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लद्दाख के लेह के पास तांगत्से क्षेत्र में भारतीय सेना का एक चीता हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में सेना के तीन अधिकारी घायल हो गए जिनमें एक मेजर जनरल भी शामिल हैं। राहत की बात यह रही कि सभी अधिकारियों की जान बच गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यह हादसा 20 मई को हुआ था हालांकि इसकी जानकारी शुक्रवार को सामने आई। हेलिकॉप्टर को एक लेफ्टिनेंट कर्नल और एक मेजर उड़ा रहे थे। हेलिकॉप्टर में 3 इन्फैंट्री डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल सचिन मेहता भी सवार थे।

विज्ञापन


हादसे के तुरंत बाद सेना की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और घायल अधिकारियों को सुरक्षित बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन


सेना की ओर से हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती आशंका खराब मौसम या तकनीकी खराबी की जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें