जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में किशनगंगा नदी में तेज बहाव के कारण फंसे कई नागरिकों को भारतीय सेना ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार उत्तरी कश्मीर के गुरेज घाटी के चकवाली इलाके में कुछ लोग अपने वाहनों के साथ नदी पार कर रहे थे, तभी अचानक पानी का बहाव तेज होने से वे बीच में ही फंस गए। स्थिति बिगड़ती देख तुरंत सेना को सूचना दी गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही सेना के जवान मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी फंसे हुए नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद उन्हें कंबल और अन्य जरूरी सहायता भी प्रदान की गई।
गुरेज घाटी जो कि नियंत्रण रेखा के पास स्थित है, इन दिनों भीषण गर्मी के बीच पर्यटकों के लिए एक लोकप्रिय स्थान बनी हुई है। इसी कारण वहां पर्यटकों और स्थानीय लोगों की आवाजाही भी बढ़ी हुई है। रेस्क्यू किए गए लोगों ने सेना की कार्रवाई की सराहना की और कहा कि जवानों ने समय पर पहुंचकर उनकी जान बचाई। एक व्यक्ति ने बताया कि वे नदी में फंस गए थे, लेकिन सेना के जवानों ने तुरंत आकर उन्हें सुरक्षित निकाला।