फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा तस्करों की नई तरकीब का खुलासा: लेह एयरपोर्ट पर नशे की खेप के साथ यात्री पकड़ा, 3.5 ग्राम हेरोइन बरामद

Fri, 06 Nov 2026 06:14 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, लेह

सार

लेह एयरपोर्ट पर एएनटीएफ ने कार्रवाई करते हुए डिस्किट निवासी मोहम्मद हुसैन के पास से करीब 3.5 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद कर उसे हिरासत में लिया।
विज्ञापन
लेह एयरपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लेह एयरपोर्ट पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स  ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक यात्री के पास से करीब 3.5 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद किया है। यह नशीला पदार्थ एक अनजान यात्री के माध्यम से ले जाया जा रहा था। पुलिस ने यात्री को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान मोहम्मद हुसैन के रूप में हुई है, जो लद्दाख के डिस्किट का निवासी है। एयरपोर्ट पर चलाए गए अभियान के दौरान उसके पास से यह पदार्थ बरामद किया गया। मामले में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

फिलहाल जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था। एएनटीएफ ने हवाई यात्रियों को सतर्क करते हुए अपील की है कि वे किसी अनजान व्यक्ति का पार्सल या सामान अपने साथ न ले जाएं। ऐसा करने पर वे अनजाने में नशा तस्करी का हिस्सा बन सकते हैं और उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें