फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: अनंतनाग में विशेष अभियान चलाया, 100 वाहनों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
अनंतनाग। परिवहन आयुक्त की ओर से जारी निर्देशों के पालन में कश्मीर संभाग में चल रहे प्रवर्तन अभियान के तहत आज पूरे अनंतनाग में एक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। यह अभियान जिले के अलग-अलग स्थानों पर चलाया गया, ताकि मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जा सके और सघन जांच के जरिए सड़क सुरक्षा को बढ़ावा दिया जा सके।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान के दौरान 300 से ज्यादा वाहनों को रोका गया और उनकी जांच की गई। इनमें से 106 वाहन मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन करते पाए गए। इनका ई-चालान काटा गया। इस प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान मौके पर ही जुर्माने के तौर पर 1,50,500 रुपये की राशि वसूल की गई। इसके अलावा गंभीर उल्लंघन में शामिल पांच वाहनों को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया, जबकि चार ड्राइविंग लाइसेंसों को निर्धारित कानूनी प्रावधानों के तहत निलंबित करने की सिफारिश की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें