फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: सांसद ने की केंद्रीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अनंतनाग। अनंतनाग-राजोरी संसदीय क्षेत्र के सांसद मिया अल्ताफ अहमद ने डाक बंगला अनंतनाग में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में जिले में लागू विभिन्न केंद्र प्रायोजित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

बैठक के दौरान बताया गया कि जल जीवन मिशन के तहत जिले में 1,32,915 फंक्शनल हाउसहोल्ड टैप कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया था, जिनमें से अब तक 1,23,516 कनेक्शन यानी लगभग 93 प्रतिशत लक्ष्य पूरा किया जा चुका है। बैठक में आवास योजनाओं जैसे के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की गई। इस दौरान स्वीकृत मकानों को समय पर पूरा करने और पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया गया।
ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत और पीएमएवाई-जी से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की गई। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन, स्थायी परिसंपत्तियों का निर्माण और पात्र परिवारों के लिए मकानों के निर्माण पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें