फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Encounter in Anantnag: अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो दहशतगर्द ढेर

Tue, 06 Sep 2022 04:14 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क,अनंतनाग

सार

अनंतनाग में सुरक्षबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। सुरक्षाबलों ने दो आतंकी मार गिराए हैं। पुलिस और सुरक्षाबल के जवान मुस्तैदी से मौके पर तैनात हैं।
विज्ञापन
Encounter - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर संभाग के जिला अनंतनाग में मंगलवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर लिया है। पुलिस और सुरक्षाबल के जवान मुस्तैदी से मौके पर तैनात हैं। जवानों ने दो दहशतगर्दों को मार गिराया है।

विज्ञापन


इससे पहले सोमवार को आतंकियों ने अनंतनाग के इमामसाहिब इलाके में एसओजी कैंप पर हमला किया था। देर रात आतंकियों ने एसओजी कैंप को निशाना बनाकर फायरिंग की। जवानों की जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले। घटना के तत्काल बाद पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया गया। इस हमले में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा। 

वहीं, सोमवार देर शाम दक्षिण कश्मीर के शोपियां में आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई। पुलिस ने बताया कि आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर शोपियां जिले के बसकुचन इलाके में पुलिस, सेना तथा सीआरपीएफ ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान घेरा सख्त होता देख छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने संयम बरतते हुए आतंकियों को समर्पण के लिए बार-बार कहा। इसके बाद भी वे नहीं माने और लगातार फायरिंग करते रहे। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। 
विज्ञापन


आतंकी के भाई की अपहरण के बाद हत्या

जैश-ए-मोहम्मद कमांडर आशिक नेंगरू के भाई की अपहरण के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका गोलियों से छलनी शव सोमवार की सुबह सेब के बगीचे से बरामद हुआ। सूचना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर छानबीन की ताकि अपहरण करने वाले आतंकियों का सुराग लग सके। 

पुलिस ने बताया कि नारापोरा गांव के लोगों ने सुबह सेब के बगीचे में शव पड़ा पाया। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर छानबीन की तो पता चला कि युवक के शरीर पर गोलियों के निशान हैं। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी हासिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें