अनंतनाग। नेकां प्रमुख डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने रविवार को पर्यटन को लेकर उम्मीद जताते हुए कहा कि जैसे-जैसे हालात बेहतर होंगे, वैसे-वैसे घाटी में आने वाले सैलानियों की संख्या में इजाफा होगा। मुझे उम्मीद है कि हालात सुधरने के साथ ज्यादा लोग यहां आएंगे। अगर अच्छी बर्फबारी होती है तो और भी सैलानी आएंगे और इन खूबसूरत वादियों का लुत्फ उठाएंगे। बांग्लादेश में हिंसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि बांग्लादेश एक अलग मुल्क है और वहां शांति बहाल होना बेहद जरूरी है। अल्लाह करे कि बांग्लादेश में हालात ठीक हों, वहां अमन के साथ चुनाव कराए जाएं। नई हुकूमत बने और दोनों देशों के बीच दोस्ती की दिशा में कदम बढ़ें। संवाद