फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar: गुलमर्ग में सेना के जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर दी जान, संदेह के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

Mon, 09 Jun 2025 09:39 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर

सार

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने संबंधित धाराओं के साथ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के गुलमर्ग में सेना के जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। जांच के बाद ही आत्महत्या के असल कारण सामने आएंगे।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, राजस्थान निवासी जवान लांस नायक बनवर लाल सरन गुलमर्ग में 9वीं राज राइफल कैंप में तैनात था। रविवार देर रात वह शिविर में था। इस दौरान उसने कथित तौर पर सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। पता चलते ही साथी जवान मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बनवर लाल दम तोड़ चुके थे। शव को तंगमर्ग उप जिला अस्पताल ले जाया गया है। वहां चिकित्सकीय कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

पुलिस व सेना घटना के पीछे के कारणों का पता लगा रही एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौत के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। हालांकि सेना की ओर से इसे लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है। सूत्रों के अनुसार, सेना के अधिकारियों को भी मामले की आंतरिक जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। पता लगाया जा रहा कि जवान की ओर से इतना बड़ा कदम उठाने के पीछे क्या कारण रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें