फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि: जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, अमरनाथ यात्रा मार्ग घोषित हुआ नो फ्लाई जोन

Tue, 17 Jun 2025 01:51 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर

सार

जम्मू-कश्मीर सरकार ने सुरक्षा कारणों से अमरनाथ यात्रा मार्ग को नो फ्लाई जोन घोषित कर दिया है। अब यात्रा रूट पर ड्रोन, पैराग्लाइडिंग और अनधिकृत हवाई गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरनाथ यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यात्रा रूट में कई क्षेत्रों को नो फ्लाई जोन घोषित किया है। यह फैसला सुरक्षा एजेंसियों और राज्य प्रशासन की सिफारिश पर लिया गया है, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।
विज्ञापन


नो फ्लाई जोन में शामिल क्षेत्र

अमरनाथ गुफा क्षेत्र 
पवित्र गुफा और उसके आसपास का इलाका पूरी तरह नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है।

बालटाल और पहलगाम मार्ग
अमरनाथ यात्रा के दो प्रमुख रूट बालटाल और पहलगाम को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के तहत नो फ्लाई जोन में शामिल किया गया है।

जम्मू से कश्मीर घाटी तक का मार्ग
तीर्थयात्रियों की यात्रा के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस मार्ग पर भी हवाई गतिविधियों पर रोक लगाई गई है। नो फ्लाई जोन क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की हवाई उड़ानों, जैसे ड्रोन, पैराग्लाइडर या अनधिकृत हेलीकॉप्टर उड़ानों की अनुमति नहीं होगी।

इन क्षेत्रों में अर्धसैनिक बलों और सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती की जा रही है ताकि यात्रा पूरी तरह सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके। सरकार का कहना है कि यह निर्णय यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए लिया गया है, ताकि वे श्रद्धा और शांति के साथ यात्रा कर सकें। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब सुरक्षा एजेंसियां संभावित खतरे को लेकर सतर्क हैं और यात्रा को हर दृष्टि से सुरक्षित बनाना सरकार की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें