फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar: अमरनाथ यात्रा तीन अगस्त तक स्थगित, मार्गों की मरम्मत के काम में बारिश बन रही बाधा

Sat, 02 Aug 2025 12:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर तीन अगस्त तक बालटाल मार्ग से भी यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरनाथ यात्रा को तीन अगस्त तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के बाद तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर यात्रा दो दिन और स्थगित कर दी गई है। तीर्थयात्रा के दोनों मार्गों पर तत्काल मरम्मत और रखरखाव कार्य किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह पहलगाम मार्ग से तीर्थयात्रा स्थगित रही, जबकि बालटाल मार्ग से यात्रा की अनुमति दी गई। हालांकि, भारी बारिश के कारण बाद में बालटाल मार्ग से भी यात्रा बंद कर दी गई। जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से लगातार दूसरे दिन तीर्थयात्रियों की आवाजाही स्थगित रही। 

मंडलायुक्त कश्मीर विजय कुमार बिधूड़ी ने कहा, भारी बारिश के कारण बालटाल मार्ग पर मरम्मत और रखरखाव कार्य की जरूरत है। यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर तीन अगस्त तक बालटाल मार्ग से भी यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष अब तक 4.05 लाख से अधिक यात्री पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें