फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ: बाबा बर्फानी की गुफा में गूंजा हर हर महादेव, एलजी मनोज सिन्हा ने की प्रथम पूजा

Wed, 11 Jun 2025 03:31 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर

सार

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा में प्रथम पूजा कर अमरनाथ यात्रा 2025 की विधिवत शुरुआत की। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
मनोज सिन्हा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा की औपचारिक शुरुआत करते हुए पवित्र गुफा में प्रथम पूजा। उन्होंने बाबा बर्फानी के चरणों में नमन करते हुए देशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन


उपराज्यपाल ने कहा हर हर महादेव,  बाबा बर्फानी के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए और पवित्र गुफा में प्रथम पूजा कर अमरनाथ यात्रा की विधिवत शुरुआत की। बाबा अमरनाथ जी हम सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें।

प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाली श्री अमरनाथ यात्रा देशभर के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र है। इस पूजा के साथ यात्रा का शुभारंभ हो गया है और जल्द ही श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए गुफा की ओर प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें