छड़ी मुबारक रात्रि विश्राम के बाद बुधवार को पंचतरणी में रुकेगी। वीरवार को पवित्र गुफा के लिए रवाना होगी, जहां पवित्र गुफा में पूजन के साथ वार्षिक अमरनाथ यात्रा का समापन हो जाएगा।
भगवान शिव की पवित्र गदा के रूप में लोकप्रिय छड़ी मुबारक चंदनबाड़ी में रात्रि विश्राम के बाद मंगलवार की सुबह शेषनाग के लिए रवाना हुई। यहां रात्रि विश्राम के बाद बुधवार को पंचतरणी में रुकेगी। वीरवार को पवित्र गुफा के लिए रवाना होगी, जहां पवित्र गुफा में पूजन के साथ वार्षिक अमरनाथ यात्रा का समापन हो जाएगा।
विज्ञापन
दशनामी अखाड़े के महंत दीपेंद्र गिरी के नेतृत्व में छड़ी मुबारक यात्रा अपने आखिरी चरण में सोमवार को पहलगाम से रवाना हुई थी। धार्मिक मंत्रोच्चार के बीच पवित्र गदा को चंदनबाड़ी से शेषनाग तक ले जाया गया। इस बार पहला मौका है, जब यात्रा 62 दिन की आयोजित की गई है। एक जुलाई को पहला जत्था जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ था।