फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदीपोरा में जन दरबार के दौरान हंगामा: कांग्रेस विधायक ने लगाया हमले का आरोप, वीडियो

Fri, 03 Jul 2026 04:37 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर

सार

बांदीपोरा से कांग्रेस विधायक निजाम-उद-दीन भट ने आरोप लगाया कि नायदखाई ब्लॉक कार्यालय में आयोजित जन दरबार के दौरान नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता जलाल अकबर लोन और उनके समर्थकों ने उन पर हमला किया।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक निजाम-उद-दीन भट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदीपोरा से कांग्रेस विधायक निजाम-उद-दीन भट ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता जलाल अकबर लोन और उनके समर्थकों ने नायदखाई ब्लॉक ऑफिस में जन शिकायत बैठक के दौरान उन पर हमला किया।विधायक भट के मुताबिक, घटना उस वक्त हुई जब वे जिले के नायदखाई ब्लॉक ऑफिस में आयोजित जन दरबार में मौजूद थे। यहां लोग अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं और शिकायतें रखने के लिए आए हुए थे। भट का आरोप है कि सोनावारी के मौजूदा विधायक के भाई जलाल अकबर लोन ने अपने समर्थकों के साथ कार्यक्रम के दौरान उन पर हमला किया।

विज्ञापन


विज्ञापन

कांग्रेस विधायक ने दावा किया कि वह इस कथित हमले में बिना किसी चोट के बच निकले। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक रूप से चुने गए जनप्रतिनिधि पर गंभीर हमला बताया और अधिकारियों से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। कथित हाथापाई से कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर अफरा-तफरी मची, लेकिन बाद में हालात काबू में कर लिए गए। तत्काल किसी के घायल होने की खबर नहीं है। जिला प्रशासन की ओर से घटना पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। खबर लिखे जाने तक नेकां की ओर से आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी। वहीं नेकां नेता भी टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं हो सके। कथित हाथापाई की वजह फिलहाल साफ नहीं है। अधिकारी घटना के तथ्यों का पता लगा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें