कश्मीर संभाग में जारी प्रदर्शनों के मद्देनजर एहतियातन सभी स्कूल और कॉलेज 7 मार्च तक बंद रखने का फैसला किया गया है। शिक्षा मंत्री सकीना इत्तू ने बताया कि घाटी में लगातार तीसरे दिन भी प्रदर्शन जारी रहने के कारण यह निर्णय लिया गया है।
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई की मौत के विरोध घाटी में हो रहे प्रदर्शन के बाद एहतियात के तौर पर कश्मीर भर के स्कूल और कॉलेज 7 मार्च तक बंद रहेंगे। इसकी जानकारी शिक्षा मंत्री सकीना इत्तू ने मंगलवार को अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट डालकर दी।
विज्ञापन
सरकार ने 1 मार्च को प्रदर्शनों के मद्देनजर घाटी में शैक्षणिक संस्थानों को दो दिन के लिए बंद करने का आदेश दिया था। कश्मीर में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन भी प्रदर्शन जारी रहा। काफी संख्या में प्रदर्शनकारी श्रीनगर शहर सहित कश्मीर के कई हिस्सों में सड़कों पर उतर आए।