फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alert : दिवाली पर सीमा पार से घुसपैठ का खतरा... एलओसी तक हाईअलर्ट, आईबी पर तैनात किये गये अतिरिक्त जवान

Mon, 20 Oct 2025 12:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा साकिब नबी, बारामुला

सार

जम्मू संभाग में अंतरराष्ट्रीय सीमा से उत्तरी कश्मीर में नियंत्रण रेखा तक गश्त बढ़ा दी गई है।
 
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) - फोटो : अविनाश संब्याल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमा पार से दिवाली पर घुसपैठ के संभावित खतरे के इनपुट के बाद सीमा सुरक्षा बल और सेना हाईअलर्ट पर है। जम्मू संभाग में अंतरराष्ट्रीय सीमा से उत्तरी कश्मीर में नियंत्रण रेखा तक गश्त बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार मल्टी एजेंसी सेंटर ने सीमा पार की आतंकी गतिविधियों का इनपुट दिया है। इसके बाद सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने तंगधार, केरन, माछिल, टीटवाल, नौगाम, उरी और गुलमर्ग सेक्टरों के अग्रिम संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है। भीतरी इलाकों में भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने और घुसपैठ की कोशिशों को रोकने के लिए चौकियां स्थापित की गई हैं।

मल्टी एजेंसी सेंटर के अनुसार रात के समय कोहरा और कम दृश्यता घुसपैठ में मददगार हो सकती है। इसलिए सीमा पार की हर गतिविधि पर ड्रोन, रात्रि-दर्शन उपकरणों और जमीनी रडार प्रणालियों से नजर रखी जा रही है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हम सभी क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रख रहे हैं। त्योहारों के दौरान शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जवान पूरी तरह सतर्क हैं। उच्च अलर्ट के बावजूद अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि सीमा पार और आसपास के इलाकों में निवासियों को शांतिपूर्वक दिवाली मनाने की अनुमति देने के लिए पर्याप्त सुरक्षा और प्रशासनिक उपाय किए गए हैं।
विज्ञापन


आरएसपुरा सेक्टर में आईबी पर अतिरिक्त जवान तैनात
जम्मू संभाग के आरएस पुरा सेक्टर में भी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दिवाली पर सीमा सुरक्षा बलों ने सुरक्षा बढ़ा दी है। घुसपैठ को रोकने के लिए जवान खासकर रात में नाइट विजन उपकरणों से निगरानी रख रहे हैं। सीमांत क्षेत्र में वाहनों की जांच की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय गांव में अतिरिक्त नाके लगाए गए हैं। पुलिस व ग्रामीण सुरक्षा समितियों के लोग भी गश्त कर रहे है। गांव चंदू चक के चौधरी कृष्ण लाल का कहना है कि ग्रामीणों को चिंता सताने लगी है कि अगर पाकिस्तान की ओर कोई हरकत की जाती है तो पककर तैयार धान की फसल काटना मुश्किल हो जाएगा।

पाकिस्तान सेना की रात में देखी गई हलचल
सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान क्षेत्र में पाकिस्तान सेना की रात में हलचल देखी जा रही है। इसलिए सेना को भी अलर्ट पर रखा गया है। सीमा के साथ सटी निक्की तवी पर बीएसएफ ने अतिरिक्त जवानों को तैनात किया है। वे दिन-रात गश्त कर रहे हैं। वहीं, बीएसएफ अधिकारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिया है कि सीमा पर सतर्कता बढ़ाई गई है। सीमा पार से किसी भी खतरे का कड़ा जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें