फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदित्य ने किया प्रदेश में टॉप

Tue, 30 May 2017 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रदेश के टॉपर आदित्य को मिठाई खिलाते हुए माता और भाई - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 उत्तराखंड बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में विद्यामंदिर श्रीकोट के छात्र आदित्य घिल्डियाल ने 95 फीसदी अंक लाकर प्रदेश में टॉप किया है। मंगलवार को रिजल्ट जारी होने के बाद आदित्य के घर में खुशी का माहौल है। 
विज्ञापन


उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में विद्यामंदिर श्रीकोट के छात्रों का जलवा रहा। विद्यालय के छात्र आदित्य घिल्डियाल ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 95 फीसदी अंक प्राप्त कर राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं हाईस्कूल में दो व इंटरमीडिएट परीक्षा में तीन छात्रों ने राज्य मेरिट सूची में स्थान बनाया है।

विद्यामंदिर श्रीकोट का हाईस्कूल में 97.8 फीसदी व इंटरमीडिएट में 91.3 फीसदी परीक्षा परिणाम रहा।  विद्यालय के प्रधानाचार्य लोकेंद्र अंथवाल ने बताया कि स्थापना से अब तक विद्यालय के 74 छात्र बोर्ड परीक्षा की राज्य मेरिट सूची में स्थान बना चुके हैं। इस वर्ष हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में स्कूल के 26 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 89 छात्र प्रथम व 34 छात्र द्वितीय श्रेणी में पास हुए हैं।
विज्ञापन


इस वर्ष हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में  विद्यालय के छात्र अमन नौटियाल ने 96.2 फीसदी अंक प्राप्त कर 10वीं व अमन रावत ने 95.4 फीसदी अंक प्राप्त कर 13वीें रैंक प्राप्त की है। वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में शिवम पंवार ने 92.4 फीसदी अंक प्राप्त कर 10वीें व दीपक महर ने 91.2 फीसदी अंक प्राप्त कर 16वीें रैंक प्राप्त की है। इंटरमीडिएट परीक्षा में 273 छात्र शामिल हुए, जिनमें से 155 प्रथम श्रेणी व 93 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। 53 छात्रों ने 75 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें