फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: एडीजीपी कश्मीर ने घाटी में जी20 शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन पर सुरक्षाबलों को दी बधाई

Thu, 25 May 2023 01:24 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने गुरुवार को घाटी में जी20 शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन पर सुरक्षाबलों को हार्दिक बधाई दी है। 
विज्ञापन
ADGP Kashmir Vijay Kumar - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) कश्मीर विजय कुमार ने गुरुवार को घाटी में जी20 शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन पर सुरक्षाबलों को हार्दिक बधाई दी है। तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन 22 मई को श्रीनगर में शुरू हुआ, जिसमें लगभग 57 विदेशी प्रतिनिधियों ने तीन स्तरीय सुरक्षा कवर के बीच भाग लिया।

विज्ञापन


कश्मीर जोन पुलिस ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एडीजीपी कुमार को उद्धृत करते हुए लिखा, 'एडीजीपी कश्मीर जेकेपी, सीआरपीएफ, सेना, बीएसएफ, एसएसबी, एनएसजी, मार्कोस, एनडीआरएफ और खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों और जवानों को घटना मुक्त और सफल जी20 शिखर सम्मेलन आयोजित करने के लिए बधाई दी है।'

यात्रा के दौरान प्रतिनिधियों ने मुगल गार्डन और रॉयल स्प्रिंग्स गोल्फ कोर्स सहित श्रीनगर में कई पर्यटन स्थलों का दौरा किया। उन्होंने श्रीनगर में नवीनीकृत पोलो व्यू बाजार का भी दौरा किया। गुरुवार को शिखर सम्मेलन के समापन के बाद प्रतिनिधि नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें