फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक फिसलने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बारामुला। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के उड़ी क्षेत्र एक युवक की बाइक फिसल गई और वह बांध में जा गिरा। स्थानीय लोगों की अथक कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। उसकी शिनाख्त हरियाणा के पानीपत निवासी काशिफ खान के रूप में हुई है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि वीरवार सुबह लगभग 7 बजे मोटरसाइकिल (एचआर 26 डीयू/1782) से जा रहा था। अचानक मोटर साइकिल फिसल गई और वह बांध में जा गिरा। घटना के बाद लोगों ने उसे निकालने की अथक कोशिश की परंतु प्रयास सफल नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और युवक का शव शाम लगभग चार बजे बाहर निकाला। इस दौरान स्थानीय लोगों ने जलाशय के चारों ओर बाड़ लगाने की मांग करते हुए प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें