श्रीनगर। नवाबाजार इलाके में स्थित ऐतिहासिक पत्थर मस्जिद को वीरवार देर रात आग लग गई। दमकल गाड़ियों ने समय पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिस जगह से मौलवी संदेश देते हैं, वह आग में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चूंकि मस्जिद पत्थर से बनी है इसलिए आग ने ज्यादा प्रभाव नहीं डाला। अधिकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। बता दें, पत्थर मस्जिद मुगलकालीन है। इसे जहांगीर की पत्नी महारानी नूर जहां ने बनवाया था।