फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: एलओसी पार कर आया पाकिस्तानी नागरिक, छह दिन बाद वापस भेजा गया उसके मुल्क

Fri, 19 Jun 2026 01:34 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

पाकिस्तान का एक नागरिक असद खान गलती से एलओसी पार कर जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में भारत आ गया था, जिसे सुरक्षा बलों ने हिरासत में लिया। छह दिन बाद मानवीय आधार पर और सम्मानपूर्वक प्रक्रिया के तहत उसे 18 जून को पाकिस्तान वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन
सुरक्षाबल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार कर गलती से भारत में आ गए एक पाकिस्तानी नागरिक को छह दिन बाद पाकिस्तान वापस भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सेना के अनुसार यह पाकिस्तानी नागरिक 12 जून को एलओसी पार कर भारत में दाखिल हो गया था। चिनार कॉर्प्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बताया कि 'पाकिस्तानी नागरिक असद खान, जो खैबर पख्तूनख्वा का निवासी है वह 12 जून 2026 को कुपवाड़ा के सीमाई क्षेत्र सिमारी गांव में एलओसी पार करने के बाद पकड़ा गया था। उसे 18 जून 2026 को पाकिस्तान वापस भेज दिया गया।

सेना ने यह भी कहा कि भारत में रहने के दौरान असद खान के साथ मानवीय व्यवहार और सम्मानजनक बर्ताव किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें