श्रीनगर के निशात इलाके में एक गैर-स्थानीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मलकीत सिंह के रूप में हुई है, जो पंजाब के अमृतसर का रहने वाला था और वर्तमान में निशात क्षेत्र में रहकर बढ़ई का काम कर रहा था।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह मामला हत्या का है या किसी अन्य कारण से मौत हुई है।