फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar: श्रीनगर के नौपोरा में लगी भीषण आग, चार से पांच घर जलकर खाक, दमकल ने झेलम से पानी लेकर पाया काबू

Wed, 03 Dec 2025 05:06 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

श्रीनगर के नौपोरा इलाके में दोपहर को लगी भीषण आग में चार से पांच घर जलकर क्षतिग्रस्त हो गए, लेकिन दमकल विभाग ने झेलम से पानी लेकर तेजी से आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
श्रीनगर के नौपोरा में घरों में लगी आग - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर के नौपोरा इलाके में मंगलवार दोपहर भीषण आग की घटना सामने आई, जिसमें कई घरों को नुकसान पहुंचा। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

विज्ञापन




फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज के डिप्टी डायरेक्टर मीर आकिब ने बताया कि दोपहर 1:45 बजे बटमालू स्थित स्टेट कंट्रोल रूम को आग लगने की जानकारी मिली, जिसके बाद आसपास की फायर स्टेशनों से टीमें तुरंत घटनास्थल पर भेजी गईं।
विज्ञापन


यह इलाका काफी घनी आबादी वाला है। जब हमारी टीमें यहां पहुंचीं तो 3–4 घर आग की चपेट में थे। हमने फायरफाइटिंग के लिए झेलम नदी से पानी लिया। हमारी कोशिशें सफल रहीं और आग को उन प्रॉपर्टीज तक ही सीमित कर दिया गया जो पहले ही जल चुकी थीं।
विज्ञापन


प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार 4-5 ढांचे आग में क्षतिग्रस्त हुए हैं। अधिकारी ने बताया कि आग पर अब नियंत्रण पा लिया गया है, और पूरा नुकसान व कारणों की जानकारी फायरफाइटिंग ऑपरेशन खत्म होने के बाद जांच के जरिए सामने आएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें