फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे राजनीतिक दल

Mon, 26 May 2014 05:37 AM IST
Sri nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। लोकसभा चुनाव के बाद राज्य में पीडीपी, नेकां, कांग्रेस और भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर कश्मीर संभाग में नेकां और पीडीपी की ओर से बैठकों का दौर शुरू हो चुका है। कांग्रेस भी इसमें पीछे नहीं है। राज्य विधानसभा चुनाव इस वर्ष के अंत में होने हैं और सभी प्रमुख राजनीतिक दल इसमें बेहतर प्रदर्शन करने के लिए लुभावनी नीतियां तैयार करने में अभी से जुट गए हैं।गौरतलब है कि इस बार हुए लोकसभा चुनाव में रियासत की जनता ने कांग्रेस तथा नेकां को पूरी तरह नकार दिया है, जबकि पीडीपी तथा भाजपा को तीन-तीन सीटें मिली हैं। विधानसभा चुनाव में भी पीडीपी कश्मीर में अपना वर्चस्व कायम करने की जुगाड़ में हैं, जबकि नेकां ने सत्ता पर फिर से काबिज होने के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। गौरतलब है कि 87 सदस्यों वाली राज्य विधानसभा के 2008 में हुए विधानसभा चुनाव में नेकां को 28 सीटें मिली थीं। जीत कर सबसे बडे़ दल के रूप में उभरी थी। पीडीपी को 21, कांग्रेस को 17, जबकि भाजपा पहली बार 11 सीटें हासिल करने में सफल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें