श्रीनगर। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और केंद्रीय मंत्री फारूक अब्दुल्ला ने हजरतबल दरगाह जाकर हजारों की भीड़ के साथ ईद की नमाज अता की। उन्होंने जम्मू- कश्मीर में शांति की कामना भी की । उन्होंने लोगों से बातचीत की तथा ईद की मुबारकबाद दी। दिनभर मुख्यमंत्री के निवास स्थान पर ईद की मुबारक बाद देने के लिए आने वालों का तांता लगा रहा। मुख्यमंत्री ने भी मुबारकबाद देने वालों का गर्मजोशी से स्वागत किया। उनको मुबारक देने वालों में सदन के स्पीकर, मंत्री, सांसद, विधायक, नौकरशाह तथा बड़ी संख्या में अन्य नागरिक भी शामिल थे।