फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनिहाल और काजीगुंड में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

Mon, 24 Jun 2013 05:30 AM IST
Sri nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
अनंतनाग। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के 25 जून को बनिहाल-काजीगुंड रेलवे ट्रैक के उद्घाटन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रधानमंत्री के आने-जाने वाले रास्ते पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सुरक्षा बल के जवान गश्त कर रहे हैं। प्रधानमंत्री 25 जून को बनिहाल-काजीगुंड में रेलवे ट्रैक का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद बनिहाल कसबे में सभा को संबोधित करेंगे। इसी के मद्देनजर बनिहाल और काजीगुंड में सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाल लिया है। सुरक्षाकर्मी दिन रात गश्त कर रहे हैं। दोनों इलाकों को सेना ने अपने घेरे में ले लिया है। दोनों इलाकों में दिन रात गश्त की जा रही है। रेलवे ट्रैक के आसपास क्षेत्र में विशेष नजर रखी जा रही है। बनिहाल में सभा स्थल पर इन दिनों मंच तैयार किया जा रहा है। सुरक्षा बलों ने सभा स्थल को भी अपने सुरक्षा घेरे में ले लिया है। रेलवे के सुरक्षा अधिकारी भी पहुंच गए हैं। वे भी नजर रखे हुए हैं। खुफिया एजेंसियों को भी सतर्क कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें