श्रीनगर। शिक्षा विभाग के निदेशक ने वीरवार को ड्यूटी के दौरान गैरहाजिर पांच कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। 14 शिक्षकों को नोटिस जारी किया गया है। शिक्षा विभाग के निदेशक ने बताया कि निलंबित किए गए कर्मचारी ड्यूटी से गैरहाजिर ही नहीं थे, बल्कि इन्होंने गलत सूचना भी दी। उन्होंने बताया कि जोनल एजूकेशन आफीसर गुरैज, जोनल एजूकेशन आफीसर हर्र्दपंजू, हेड मास्टर हायर सेकेंडरी बड़गाम समेत पांच कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। अनंतनाग, बड़गाम, बारामूला, शेपया और पुलवामा के 14 शिक्षकों को नोटिस भी जारी किया गया है। ये शिक्षक अब भी ठीक से अपनी ड्यूटी नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।