श्रीनगर/अनंतनाग। पुलवामा जिला के लड्डर मढ़ इलाके में आतंकियोें ने एक सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि आतंकियोें ने उसके घर में घात लगाकर हमला किया। घायल सरपंच गुलाम मोहम्मद लोन पुत्र अब्दुल सलाम लोन को तत्काल ब्रिजबिहाड़ा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलोें ने पूरे इलाके को घेर तलाशी अभियान छेड़ दिया है। समाचार लिखे जाने तक आतंकियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। मिली जानकारी के अनुसार लाजीपोरा के सरपंच लोन नेशनल कांफ्रेंस का सक्रिय कार्यकर्ता था। डीआईजी साउथ कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि रात लगभग नौ बजे शेष पेज 13 f