श्रीनगर। डिप्टी कमिश्नर करगिल फिदा हुसेन को वीरवार को आकस्मिक दौरे के दौरान खंड विकास विभाग के सभी कर्मचारी गैर हाजिर मिले। उन्होंने सभी कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। खंड विकास विभाग कार्यालय में मात्र एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ही मिला। अन्य सभी कर्मचारी गैरहाजिर थे। डिप्टी कमिश्नर ने केंद्रीय विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल में दो क्लास रूम, खेल मैदान के लिए मनरेगा से पानी की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।