फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिलानी घाटी लौटते ही नजरबंद

Fri, 08 Mar 2013 05:31 AM IST
Sri nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। अलगाववादी हुर्रियत गिलानी गुट के चेयरमैन सईद अली शाह गिलानी करीब डेढ़ माह दिल्ली में रहने के बाद वीरवार को घर लौटे। प्रशासन ने उन्हें ईदपुरा क्षेत्र स्थित घर में नजरबंद कर दिया। गौरतलब है कि नौ फरवरी को आतंकी अफजल गुरु को फांसी के बाद गिलानी को दिल्ली स्थित घर में नजरबंद कर दिया गया था। गिलानी गुट घाटी बंद की घोषणा करता रहा। अफजल को फांसी के बाद गिलानी का रुख सख्त हो गया।
विज्ञापन

वह अफजल के शव को वापस कर कश्मीर भेजने और घर वालों को सौंपने की मांग कर रहे हैं। विरोध प्रदर्शन जारी है। इसलिए प्रसासन ने ऐहतियातन फिलहाल गिलानी को घाटी स्थित घर में नजरबंद किया हुआ है। हुर्रियत मीरबाइज गुट के चेयरमैन उमर फारूक पहले ही अपने घर में नजर बंद हैं। यासीन मलिक परिवार से मिलने पाकिस्तान गए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें