श्रीनगर (ब्यू्रो)। पुलवामा जिले में आतंकियों ने एक बार फिर पुलिस के एएसआईच पर निशाना साधा, लेकिन इसमें वह बाल-बाल बच गया। घटना जिले के दरसू गांव की है और ये पुलवामा पुलिस थाना के अधीन आता है। आतंकी बारामूला जिले के सोपोर कसबे में गत दिवस भी ऐसा ही हमला कर चुके हैं। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह पुलिस का एएसआई रियाज जब अपने घर से बाहर निकला तो एक अज्ञात हमलावर ने करीब से पिस्तौल से उस पर गोलीबारी की। निशाना चूक जाने से गोलियां पुलिस अधिकारी को नहीं लगी, जिसके कारण वह बाल-बाल बच गया। आतंकी वहां से बच कर भाग जाने में सफल रहा। पुलिस ने हमलावर की तलाश शुरू कर दी है। ऐसे ही एक हमले में गत दिवस बारामूला जिले के सोपोर कसबे में अज्ञात हमलावरों ने हमला करके एक पुलिस कर्मी को गंभीर रूप से घायल कर दिया, उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया था।