फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ गुफा तक सड़क बनाने का विरोध

Fri, 19 Oct 2012 12:00 PM IST
Sri nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। हुर्रियत कांफ्रेंस (गिलानी गुट) के चेयरमैन सैयद अली गिलानी ने हिंदुओं के पवित्र स्थल बाबा अमरनाथ गुफा तक यात्रियों की सुविधा के लिए सरकार द्वारा पक्की सड़क बनाए जाने के प्रयास पर कड़ा विरोध जताया है। अपने निवास पर उन्होंने बुलाए गए पत्रकार सम्मेलन में यह विरोध जताया। उनका कहना था कि अगर सरकार ने ऐसी कोशिशों को बंद नहीं किया तो ईद पर वाले दिन इसके खिलाफ आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। उन्होंने इस मौके पर सड़क का निर्माण कार्य किए जाने संबंधी कुछ चित्र भी पत्रकारों को दिखाए। उन्होंने राज्य सरकार पर भी इस साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया। उन्होंने श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की भी यह कह कर अलोचना की कि इसके चेयरमैन तथा सदस्य सभी बाहरी लोग हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें