श्रीनगर। पुलिस की ओर से आयोजित जश्न-ए-डल के दूसरे दिन युवाओं ने अपने बेहतर खेल से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रोग्राम में विभिन्न वाटर स्पोर्ट्स से जुडे़ खेलों के आयोजन से झील पर खेलों को देखने आए लोगों ने खूब लुत्फ उठाया। तीन दिवसीय कश्मीर शिकारा फेस्टीवल के दूसरे दिन युवा खिलाड़ियों की ओर से शानदार खेल दिखाया गया। खेल के दूसरे दिन पुलिस के बड़े अफसर जज युवाओं के खेल को देखने के साथ साथ सराहते भी रहे। पुलिस के मुताबिक जम्मू कश्मीर के युवा वाटर स्पोर्ट्स में बेहतर कारकरदी दिखा सकते है। जश्न डल से झील में नई रौनक ने सबका मन मोह लिया। इस दौरान खिलाड़ियों ने भी कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने का मौका मिलता है और युवा पीढ़ी का भविष्य बेहतर बन सकता है। तीन दिवसीय फेस्टिवल के दूसरे दिन कनोईंग और विभिन्न वाटर स्पोर्ट्स का आयोजन हुआ। 19 अक्तूबर को फेस्टिवल का समापन हो जाएगा।