श्रीनगर। सुसराल वालों पर गर्भवती बहू के साथ अत्याचार कर उसे मार डालने का इलजाम लग रहे हैं। लड़की के भाई का कहना है कि उसकी बहन पिछले दो वर्षों से सुसराल में उत्पीड़न का शिकार होती रही और पूरा परिवार उसकी बहन के सुसराल वालों की बढ़ी मांगें पूरी कर रहा है। इसकी वजह से वह परेशान थी, लेकिन इस उत्पीड़न की वजह से उसकी बहन ने 9 अक्तूबर को अपनी जान दे दी। पुलवामा जिले के मुरन क्षेत्र की रहने वाली कुलसुमा अख्तर की शादी पांपोर के चंदहामा क्षेत्र में गुलाम मुस्तफा से हुई थी। उसका पति जाफरान का कारोबार करता था और पिछले कुछ वर्षों से कारोबार सही नहीं चल पा रहा था। इस दौरान उन्होंने दो लाख रुपये उधार भी दिए, लेकिन 9 तारीख को कुलसुमा की अचानक मौत की खबर सुन कर वे दंग रह गए। फिर उसके बाद उन्हें लाश 10 अक्तूबर को मिली। उसके बाद वह हर तरह से इस मामले की जांच करवाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें कुछ हासिल नहीं हुआ।