फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel-Iran Row: इस्राइल से जंग के बीच कुम से 600 छात्र महशद पहुंचे, आज आ सकते हैं दिल्ली; इनमें 500 कश्मीरी

Fri, 20 Jun 2025 12:11 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अनुसार, 600 छात्रों का दूसरा समुह सुरक्षित मशहद पहुंच गया है। इन्हें तीन दिन पहले तेहरान से स्थानांतरित किया गया था। अब इन्हें यहां से निकालने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
इस्राइल-ईरान तनाव - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेहरान से कुम पहुंचे 600 भारतीय छात्रों को गुरुवार को भारतीय दूतावास ने महशद पहुंचाया। इनमें छात्र 500 कश्मीरी हैं। इनके शुक्रवार को दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अनुसार, 600 छात्रों का दूसरा समुह सुरक्षित मशहद पहुंच गया है। इन्हें तीन दिन पहले तेहरान से स्थानांतरित किया गया था। अब इन्हें यहां से निकालने की प्रक्रिया चल रही है। ये छात्र इस्लामिक आजाद विश्वविद्यालय, ईरान यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल यूनिवर्सिटी और शहीद बेहेश्टी विश्वविद्यालय सहित विभिन्न संस्थानों से हैं।

ईरान का सीमावर्ती शहर मशहद कौम से लगभग 1,000 किलोमीटर दूर है। सड़क मार्ग से यह यात्रा लगभग 15 घंटे की है। मशहद से उन्हें तुर्कमेनिस्तान ले जाने की उम्मीद है, जहां से वे शुक्रवार को दिल्ली के लिए उड़ान भर सकते हैं। 
विज्ञापन


इससे पहले अर्मेनिया होकर 110 भारतीय छात्र निकाले गए हैं। इनमें से अधिकतर अपने घर पहुंच चुके हैं। जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नासिर खुएहामी ने बताया कि हम छात्रों की सुरक्षा और सुचारु निकासी के लिए विदेश मंत्रालय और ईरान में भारतीय दूतावास के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें