गांदरबल। पिछले चार महीने से लोगों की ओर से सीईआईआर पोर्टल और विभिन्न पुलिस चौकियों के माध्यम से गुम हुए मोबाइल फोन के संबंध में पुलिस को कई शिकायतें मिलीं। एसएसपी खलील अहमद पोसवाल के निर्देशों के तहत साइबर पुलिए स्टेशन गांदरबल की ओर से कुछ विशेष टीमों का गठन किया गया। इसके चलते टीमों ने लगातार तकनीकी और फील्ड प्रयास करके जम्मू कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों से लाखों रुपये के गुम हुए तकरीबन 46 मोबाइल का पता लगाकर उन्हें बरामद किया। पुलिस की ओर से बरामद किए गए फोनों को शुक्रवार को एसएसपी ने उनके मालिकों को सौंपा। संवाद